फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL CMD gets Warrior Award

एनसीएल सीएमडी को मिला वॉरियर अवार्ड

Fri, 11 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
NCL CMD gets Warrior Award
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रभात कुमार सिन्हा को इंडियन अचीवर्स फोरम संस्था की ओर से कोरोना नियंत्रण एवं रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘‘कोविड 19 वॉरियर अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनसीएल ने मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों को कोविड 19 के खिलाफ मुहिम में उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग दिया है। एनसीएल अपने निकटवर्ती क्षेत्र में महामारी से बचाव के लिए व्यापक जनजागरण तथा आवश्यक सामग्रियों जैसे मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश, रसद , पीपीई किट, सैनिटाइजिंग केमिकल इत्यादि के वितरण का अभियान भी चला रही है। एनसीएल द्वारा कोयला खदान क्षेत्र, कार्य स्थल, सार्वजनिक स्थानों तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन भी करवाया जा रहा है। इंडियन अचीवर्स फोरम भारत सरकार की मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र, निष्पक्ष व गैर-लाभकारी संस्था है जो 1999 के बाद से लगातार व्यवसाय, खेल, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, उद्यमिता, नेतृत्व, सामाजिक सेवा, कला और संस्कृति, मनोरंजन, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सीएसआर, पत्रकारिता , सामुदायिक विकास, रोजगार निर्माण इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भारतीयों को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed