{"_id":"57fbdf8b4f1c1b620328e3b3","slug":"navratri-pooja-in-sonbhdra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत पूर्ण
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कन्याओं के खिलातीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने देवी भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। जय माता दी के जयकारे से देवी मंदिर और पूजा पांडाल गुंजायमान रहे। जहां देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं पूजा पंडालों में शाम के समय श्रद्धालुओं ने पूजा और आरती किया।
देवी भगवती का नौवां स्वरूप माता सिद्धिदात्री का है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रराकाम्य, ईशित्व व वशित्व में आठ प्रकार की सिद्धियां कही गई हैं। जिस साधक ने इनको प्राप्त कर लिया वह सुख, समृद्धि का प्रतीक हो गया। सिद्धिदात्री देवी के पूजन के साथ कन्या भोज कराने से विशेष फल मिलता है। रावर्ट्सगंज नगर व आसपास के देवी मंदिरों पर सोमवार को सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
रावर्ट्सगंज मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर, पूरब मोहाल में सातो शीतला माता मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर में काली और दुर्गा माता मंदिर, अंबेडकर नगर में मां कड़े शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। शाम के समय देवी पूजा पांडालों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना और आरती उतारी। रावर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, मेन चौक, सिविल लाइंस रोड, आरटीएस क्लब, घोरावल रोड, रेलवे क्रासिंग रोड, रामलीला मैदान के पास, शीतला माता मंदिर के पास बने पूजा पांडालों में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और सादे पोशाक में पुलिस की तैनाती रही। इसी प्रकार से जिले भर में नवरात्र के अंतिम दिन देवी भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई।