फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Namo namo durge make happiness, namo namo durge remove sorrow...

नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुख हरनी...

Thu, 14 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Namo namo durge make happiness, namo namo durge remove sorrow...
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी के दर्शन के लिए मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों का रेला लगा रहा। लंबी कतारों में लगकर महिलाओं-पुरुषों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उधर, नगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्त लालायित रहे। झालर बत्तियों की रोशनी से जगमगाते पंडालों में मां की दिव्य झांकी का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए।
विज्ञापन

सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और अष्टांग योग की अधिष्ठात्री देवी महागौरी सृष्टि का आधार हैं। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर इनके दर्शन-पूजन के महात्म्य को देखते हुए सुबह से ही भक्त पूजन-अर्चन में जुट गए थे। देवी मंदिरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों की कतार लगने लगी थी। हाथों में नारियल-चुनरी, फल-फूल आदि लेकर भक्त मां के चरणों में शीश झुकाने को उत्साहित रहे। नगर के मां शीतला मंदिर, मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सातों दुर्गा माता मंदिर, डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

उधर, जगह-जगह सजे पूजा पंडालों का दृश्य भी आकर्षक था। रोशनी से जगमगाते पंडालों में महिषासुर मर्दिनी की झांकी देखकर भक्त आह्लादित हो गए। सलखन, चोपन, डाला, रेणुकूट, म्योरपुर, बीजपुर, बभनी, दुद्धी, विंढ़मगंज, कोन, पन्नूगंज, चतरा, नगवां, घोरावल आदि क्षेत्रों में भी पूजा पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर: शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए बुधवार भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। इस दौरान मां के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंदिर के पुजारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि मंदिर पर मां ज्वालामुखी के जिह्वा की पूजा की जाती है। पूरे नवरात्र काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के भक्त ढोल मजीरे के अलावा मानर की थाप पर नाचते गाते पहुंचते हैं। दशमी तिथि को जवारे व खप्पर में जलती आग हाथ में लेकर मां को प्रसन्न किया जाता है। एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्री दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मुख्य पुजारी पुष्पल चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य आरती की। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति संरक्षक बीना परियोजना महाप्रबंधक एलपी गोडसे, अध्यक्ष स्टाफ अधिकारी कार्मिक प्रवेश कुमार त्रिपाठी, व्यवस्थापक व्यास मुनि पाठक आदि रहे। इसी तरह कृष्णशिला व खड़िया कोयला परियोजना के आवासीय परिसरों में भी मां दुर्गा की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed