फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagar Panchayat personnel absconding after seeing forest workers

वन कर्मियों को देख नगर पंचायत कर्मी फरार

Tue, 31 May 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat personnel absconding after seeing forest workers
रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र का कूड़ा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के किनारे जंगलों में फेंके जाने से आक्रोश है। नगर से प्रतिदिन कई गाड़ी कूड़ा निकलता है जिसे मुर्धवा से बीजपुर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में गिराया जा रहा है। मंगलवार को जंगल में वनकर्मी को देख नगर पंचायत कर्मी फरार हो गए।
विज्ञापन

समाजसेवी अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। इस शिकायत के निस्तारण में प्रभागीय वन अधिकारी ने लिखा था कि अब भविष्य में कूड़ा नहीं फेंका जाएगा। इसके बावजूद कूड़ा फेंकने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत की गाड़ी से कूड़ा गिराए जाते समय वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे तो कूड़ा वाहन का चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। इस संबंध में पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने कहा कि उन्हें भी आए दिन सूचना मिलती है कि नगर पंचायत का वाहन जंगल में कूड़ा गिरा रहा है और वह कई बार उसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन पकड़ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन वाहन पकड़ में आएगा उसे सीज कर दिया जाएगा। जंगल में कूड़ा फेंकने से जंगली जीव जंतुओं पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। साथ ही कूड़े में आग लगा देने से जंगल में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed