फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nadihar team won the match on the last ball

Sonebhadra News: नदिहार की टीम ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

Wed, 25 Dec 2024 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Nadihar team won the match on the last ball
घोरावल क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में चल रहे जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। नदिहार की टीम ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं राजगढ़ की टीम ने ओड़हथा को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले क्वार्टर मैच राजगढ़ और ओड़हथा की टीम के बीच हुआ। ओड़हथा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 43 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजगढ़ की टीम ने 4.2 ओवर में तीन विकेट पर 44 रन बनाकर कर मैच जीत लिया और अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजगढ़ टीम के विक्रांत रहे। जिन्होंने एक विकेट लिए और 19 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच नदिहार और राजगढ़ के बीच हुआ। नदिहार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। राजगढ़ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में नौ विकेट खोकर 96 रनो का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में रोमांचक मुकाबले में नदिहार की टीम ने छह विकेट खोकर अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मैच जीता और अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित रहे, जिन्होंने 52 रनों की लाजवाब पारी खेली और विपक्षी टीम के दो विकेट भी लिए।

आयोजन कमेटी के सदस्य जगदीश शर्मा ने विजेता टीमों और मैन ऑफ द मैच विक्रांत व अंकित को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर गोविंद धर द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, दीपक शर्मा, जितेंद्र कुमार, गुड्डू जायसवाल, रामकेश मौर्या, छोटेलाल आदि रहे।

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed