फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murderer died in suspicious in district jail accused of burnt brother-in-law alive in Sonbhadra

सोनभद्र: जीजा को जिंदा जलाने वाले हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में मौत, जिला जेल में बंद था आरोपी, सिर में चोट के निशान

Mon, 19 Jul 2021 09:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 09:11 AM IST
सार

नौ जुलाई को आरोपी ने अपने जीजा को दुकान में सोते समय जिंदा जला दिया था। हत्या के आरोपी में उसे गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया था। आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने सिर में चोट लगने की बात कही है।

विज्ञापन
Murderer died in suspicious in district jail accused of burnt brother-in-law alive in Sonbhadra
demo pic

विस्तार

सोनभद्र जिले में दस दिन पूर्व दुकान में सोते समय जीजा को जिंदा जलाने के आरोपी की रविवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से जिला जेल में बंद था। पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए सिर में चोट लगने को मौत का कारण बताया है, लेकिन चोट कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं जेल के अंदर आरोपी के आत्महत्या की भी चर्चा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के अहरौरा निवासी बद्री(55) सुकृत चौकी क्षेत्र के बन्तरा गांव में हाईवे के किनारे गिट्टी-बालू की बिक्री करता था। यहीं बगल में उसके जीजा मधुपुर निवासी सीताराम की भी गिट्टी-बालू की ही दुकान थी। दोनों में काफी समय से व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता चल रही थी।
विज्ञापन


नौ जुलाई की रात बद्री ने अपनी दुकान में सो रहे सीताराम पर तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। वाराणसी में उपचार के दौरान तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। उधर, घटना के बाद भागते समय सुकृत के पास बद्री की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पुलिस ने जीजा की हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया था। तब से जेल में बंद बद्री को रविवार की देर रात जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

गुरमा जेल चौकी इंचार्ज सतीश सिंह ने बताया कि बद्री को चोट लगने की सूचना पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed