फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother Lakshmi worshiped with Vedic hymns

वैदिक मंत्रोचार केसाथ पूजी गई मां लक्ष्मी

Sat, 26 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother Lakshmi worshiped with Vedic hymns
राबर्ट्सगंज लोक निर्माण डाक बगला परिसर में गणेश-लक्ष्मी पुजन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को 23 स्थानों पर पूजा पंडालों में धनतेरस के अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ मां लक्ष्मी, सरस्वती, विघ्रहर्ता गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हुई। मंत्रोचार से वातावरण भक्तिमय हो गया है। रात में राबट्र्सगंज नगर में फोर्स के साथ डीएम एस राजलिंगम, एसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम तक मंत्रोचार के साथ राबट्र्सगंज नगर के बढ़ौली चौक, पीडब्ल्यूडी कालोनी, पन्नूगंज मार्ग और तीन ग्रामीणों क्षेत्रों में यजमानों से मां लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पूजन-अर्चन कर प्राण प्रतिष्ठा हुई। भीड़ को देखते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रात में डीएम, एसपी ने नगर का भ्रमण कर सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल मिथिलेश मिश्रा से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसपी ने मातहतों को संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उधर, करमा थाना क्षेत्र में एक प्रतिमा, घोरावल कोतवाली क्षेत्र में दो, रायपुर थाना क्षेत्र में पांच, मांची थाना क्षेत्र मेें दो और कोन थाना क्षेत्र में छह पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित हुईं। शनिवार को पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। चारो तरफ मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। घोरावल: श्रीमहाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वावधान में घोरावल नगर के रामलीला मैदान में श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, सरस्वती की मूर्तियों की स्थापना हुई। बजरंग दल के विभाग संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक राजीव कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को रात्रि नौ बजे भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। 28 अक्टूबर को रात्रि आठ बजे से भव्य भक्तिमय देवी जागरण एवं अन्नकूट चंद्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 अक्टूबर को विराट हिंदू महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य झांकी विमान निकाला जाएगा और उसी दिन मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा श्रीपति त्रिपाठी, नंदलाल उमर, प्रसून कुमार, उदितलाल अग्रहरि, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed