{"_id":"605af91d3f585a20b611bfa8","slug":"mother-and-daughter-died-in-tragic-accident-by-tanker-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दर्दनाक हादसे में गई मां-बेटी की जान, भाई को देखने अस्पताल जाते समय टैंकर ने महिला को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दर्दनाक हादसे में गई मां-बेटी की जान, भाई को देखने अस्पताल जाते समय टैंकर ने महिला को कुचला
Wed, 24 Mar 2021 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं, पति मामूली रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका हिनौता माइनर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती अपने भाई को देखने के लिए आ रही थी। इसी दौरान चिकित्सालय के सामने ही दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
हादसा सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव के हिनौता माइनर के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हुई है। मां और बेटी दोनों बुधवार की दोपहर टैंकर की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घुवास खुर्द निवासी पंकज उर्फ मिट्ठू(26) अपनी पत्नी काजल(22) और ढाई वर्षीय पुत्री राधा को बाइक से लेकर हिनौता माइनर आ रहा था। उसने अस्पताल के पास रुकने के लिए अपनी बाइक की गति धीमी की, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक को धक्का मारते हुए पत्नी एवं बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
लोगों ने टैंकर को भी पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हाईवे पर जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।