फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than five quintals of ganja recovered, four accused arrested

Sonebhadra News: पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
More than five quintals of ganja recovered, four accused arrested
सोनभद्र/चोपन। पुलिस ने दो स्थानों से पांच क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो स्थानों से बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 2.65 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक ढाबे के पास घेराबंदी की। वहां खड़ी डीसीएम से दो-दो किलोग्राम के 85 बंडल व एक-एक किलो के 95 बंडल में 55 लाख का कुल 2 क्विंटल 65 किग्रा गांजा बरामद किया। दो तस्कर भी पकड़े गए। उनकी पहचान पंजाब निवासी जगदीश सिंह और बलजिंदर सिंह के रूप में हुई। मामले में वाहन मालिक जसविंदर सिंह और मिट्ठू फरार है। गांजा ओडिशा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

चोपन पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक से ढाई क्विंटल गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात डाला चढ़ाई के जंगल में घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका गया। ट्रक से 15 बोरियों में भरा करीब ढाई क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान पंजाब निवासी प्रकट सिंह, समस्तीपुर बिहार निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर लुधियाना जा रहे थे। इस मामले में वाहन स्वामी गुरदासपुर निवासी सुखचैन और करन पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed