फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More coal and fuel is being consumed even in less power generation auxiliary power consumption increased due to reduced load

कोयले की किल्लत: कम बिजली उत्पादन में भी लग रहा अधिक कोयला और ईंधन, लोड कम होने से ऑग्जिलरी पावर कंजंपशन बढ़ा

Sat, 09 Oct 2021 11:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

इकाइयों के कम लोड पर चलाए जाने से सामान्य स्थिति के सापेक्ष आक्जिलरी पावर कंजम्पशन (मशीनों को चलाने में कोयला व बिजली खर्च) सहित अन्य ईंधनों की खपत में 10 फीसदी बढ़ोतरी हो जाती है।

विज्ञापन
More coal and fuel is being consumed even in less power generation auxiliary power consumption increased due to reduced load
अनपरा डी परियोजना।

विस्तार

कोयले की किल्लत के कारण लोड कम किए जाने से विद्युत संयंत्रों के परिचालन में कोयले और बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके साथ ईंधन की खपत में भी इजाफा होने से बिजली परियोजनाओं को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कोयले की कमी से प्रदेश में जहां कई बिजली घरों को बंद कर दिया गया है। वहीं अधिकांश इकाइयां कम लोड पर चल रही हैं। 

विज्ञापन


इससे विद्युत उपलब्धता में आई कमी के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बेतहाशा विद्युत कटौती की जा रही है। दूसरी तरफ कम लोड के कारण संयंत्रों के परिचालन में ही बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके साथ ही तेल व विशेष कोयले की खपत में भी इजाफा हुआ है। प्लांट परिचालन से जुडे़ अभियंताओं का कहना है कि इस समय अनपरा ए से 28.5 व अनपरा बी से 10 फीसदी कम उत्पादन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इकाइयों के कम लोड पर चलाए जाने से सामान्य स्थिति के सापेक्ष आक्जिलरी पावर कंजम्पशन (मशीनों को चलाने में कोयला व बिजली खर्च) सहित अन्य ईंधनों की खपत में 10 फीसदी बढ़ोतरी हो जाती है। कम बिजली उत्पादन के लिए कोयले की अधिक खपत निश्चित ही प्रबंधन के साथ सरकार के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिटिकल स्थिति में पहुंचा अनपरा में कोयले का स्टॉक

एक सप्ताह से अधिक समय से आवश्यकता से आधा कोयले की आपूर्ति होने से अनपरा परियोजना में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल स्थिति में पहुंच गया है। जल्द ही लंबित देयों का भुगतान कर कोयले की आपूर्ति नहीं सुधारी गई तो और इकाइयों को बंद करने की नौबत आ सकती है। शनिवार को अनपरा ए में 23 हजार, बी में 31 हजार व डी परियोजना में 32400 टन कोयले का स्टॉक दर्ज किया गया। यह शुक्रवार 94700 टन के सापेक्ष 9300 टन कम है।

अक्तूबर में 85 करोड़ हुआ है भुगतान
कोयले की आपूर्ति के लिए उत्पादन निगम ने अक्तूबर में अभी तक एनसीएल को 85 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसी के सापेक्ष एनसीएल की ओर से निगम के बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति की जा रही है। उत्पादन निगम की परियोजनाओं में अकेले 75 फीसदी कोयले की आपूर्ति अनपरा परियोजना को की जाती है।

शासन ने मांगी रिपोर्ट

बिजली घरों में व्याप्त कोयला संकट को संज्ञान में लेते हुए शासन ने जनपद में संचालित सभी बिजली घरों में कोयले के स्टॉक की रिपोर्ट मांगी है। दुद्घी के एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि आयुक्त विंध्याचल मंडल के निर्देश पर जनपद की सभी विद्युत परियोजनाओं में कोयले की स्थिति की जानकारी हासिल की जा रही है।

सीएम ने पीएम व कोयला मंत्री को लिखा पत्र
विद्युत इकाइयों में कोयला संकट की स्थिति को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार अभी स्थिति में सुधार की कोई गुंजाइश बनती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed