फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Monitoring will be done from the district, the blackboard will remain covered

Sonebhadra News: जिले से होगी निगरानी, ढके रहेंगे श्यामपट्ट

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Monitoring will be done from the district, the blackboard will remain covered
सोनभद्र। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2023 की परीक्षा में नकल की थोड़ी भी गुंजाइश न रहे, इसके लिए परीक्षा कक्ष में श्याम पट्ट (ब्लैक बोर्ड) को ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये व्यवस्था हर केंद्र पर अनिवार्य रूप से लागू होगी। जिला मुख्यालय पर ने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। शासन के निर्देश पर नकल विहीन सकुशल परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुट गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने डीआईओएस को परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 80 केंद्रों पर हर परीक्षा कक्ष में सीसी टीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर लगाने की व्यवस्था कराने सहित अन्य मानकों को पूरा कराने का निर्देश दिया है। सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ेंगे। ब्लैक बोर्डों को भी ढका जाएगा। शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी केेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डर लगाए गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने कहा कि यूपी बोर्ड की ओर से जारी सभी गाइड लाइनों के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा केे दौरान अगर किसी केंद्र पर गाइडलाइन का उल्लंघन होते पाया गया तो वहां के केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed