{"_id":"635d71e50935946f1b47c463","slug":"monitoring-of-projects-with-more-than-50-lakhs-intensified-sonbhadra-news-vns6811685184","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से अधिक वाली परियोजनाओं की निगरानी हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से अधिक वाली परियोजनाओं की निगरानी हुई तेज
विज्ञापन
जनपद में 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की निगरानी के लिए सीडीओ की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया है। परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए यह समिति नियमित निगरानी रखेगी। इसकी रिपोर्ट वह डीएम को सौंपेगी ताकि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कराते हुए समय से काम पूरा कराया जा सके।
जिले में वर्ष 2022-23 में 50 लाख के ऊपर की 55 से अधिक परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जाना है। शिक्षा/आवास विकास परिषद की ओर से करीब 2.77 करोड़ से राजकीय इंटर कॉलेज खुज्जा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन वर्तमान में हाईकोर्ट प्रयागराज के स्थगन आदेश के क्रम में कार्य बंद है। इसी तरह से कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य किन्हीं कारणों से ठप है।
वहीं धनाभाव के कारण गेस्ट हाउस एवं बाउंड्रीवाल का काम नहीं हो पा रहा है। चोपन से मध्य प्रदेश बार्डर के मार्ग पर गेट का निर्माण और प्रकाश की व्यवस्था का कार्य ठप है। इसी तरह से कई परियोजनाओं का काम बंद होने से विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने सीडीओ को 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने अपने स्तर से परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसमें आने वाले बाधाओं को दूर कराकर कार्यों को पूर्ण कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
जिले में 50 लाख से अधिक के परियोजनाओं के कार्यों की निगरानी की जा रही है। परियोजनाओं को पूर्ण कराने में आने वाली समस्याओं के संबंध में डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। निर्धारित समयसीमा पर परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है। सौरभ गंगवार, सीडीओ सोनभद्र