फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   money disappeared from account of beneficiaries of government scheme in sonbhadra

Sonbhadra News: सरकारी योजना के लाभार्थियों के खाते से गायब हुए लाखों, शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस

Wed, 10 Aug 2022 12:38 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 Aug 2022 12:38 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के नगवां ब्लाक के पनिकप कला स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमा 30 से अधिक लाभार्थियों के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। मामला उजागर होने के बाद से हंगामा मचा है। 

विज्ञापन
money disappeared from account of beneficiaries of government scheme in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खाते पर भी जालसाजों की नजर लग गई है। सोनभद्र जिले के नगवां ब्लाक के पनिकप कला स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमा 30 से अधिक लाभार्थियों के खाते से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। मामला उजागर होने पर खाताधारकों और बैंक प्रबंधन में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


किसान नेता चंद्रशेखर पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर थाने में बैंक के शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ जालसाजी के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। चंद्रशेखर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि नगवां ब्लॉक के नगवां, मांची, देवहार, तेंदूडाही, सियरिया, कोदई आदि गांवों के गरीबों, किसानों और मजदूरों के खाते में आई सरकारी मदद की धनराशि बिना विड्रॉल के ही निकाल ली गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि यह धनराशि तत्कालीन बैंक प्रबंधक राकेश कुमार रंजन, सहायक प्रबंधक रोहित कुमार, कैशियर विनोद कुमार चौरसिया की साजिश एवं मिलीभगत से निकाली गई है। अभी भी बगैर विड्रॉल गरीबों के खातों में आने वाली सरकारी मदद की राशि को निकालने का क्रम बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया है कि इस मसले को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ ही लीड बैंक प्रबंधक तक गुहार लगाई गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। तब मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। उधर रायपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में बैंक प्रबंधक राकेश कुमार रंजन, सहायक प्रबंधक रोहित कुमार, कैशियर विनोद कुमार चौरसिया के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शाखा प्रबंधक ने कराया ट्रांसफर

रायपुर एसओ पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में स्थिति साफ होगी। बैंक प्रबंधन ने भी पनिकप कला के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन का दूसरी शाखा में स्थानांतरण कर दिया है। अब उनकी जगह मनीष कुमार ने पनिकप शाखा की जिम्मेदारी संभाली है।

उधर, बैंक प्रबंधक मनीष कुमार का कहना था कि बैंक स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। न ही बैंक काउंटर से बगैर विड्रॉल किसी पैसे की निकासी हुई है। जो भी गड़बड़ी हुई है, बाहर हुई है। बैंक से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed