{"_id":"66bc8cdab95ea862fc07e72b","slug":"molestation-victim-died-after-seven-months-in-sonbhadra-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: दुष्कर्म के सात महीने बाद पीड़िता की मौत, घटना के बाद से बीएचयू में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: दुष्कर्म के सात महीने बाद पीड़िता की मौत, घटना के बाद से बीएचयू में चल रहा था इलाज
Wed, 14 Aug 2024 04:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:24 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में कक्षा आठ की छात्रा ने दुष्कर्म के सात महीने बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से ही उसका इलाज बीएचयू अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित आठवीं की छात्रा की मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद से ही छात्रा की तबीयत खराब चल रही थी। करीब 20 दिनों से उसका बीएचयू में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म का आरोप उसके स्कूल के ही अनुदेशक पर है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार है। उसने जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के नाम पर छात्रा को अपने कमरे पर बुलाकर घिनौनी हरकत की थी।
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के एक गांव निवासी पीड़िता उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक गत 30 दिसंबर को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा कराने के नाम पर अनुदेशक छात्रा को घर से अपने कमरे पर ले गया। वहां रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घोरावल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद छात्रा को घर लाकर पहुंचा दिया। लौटने के बाद बेटी उदास रहने लगी। महीने भर बाद उसने अपनी बुआ को आपबीती बताई। घटना की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए।
आरोपी शिक्षक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने लड़की की छवि खराब होने का हवाला देते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके बदले दवा इलाज के लिए तीस हजार रुपया दिया। काफी उपचार के बाद भी छात्रा की तबीयत ठीक नहीं हुई तो परिजनों ने 10 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी।
कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी अनुदेशक बलिया निवासी विशंभर के विरुद्ध पोक्सो व दुष्कर्म के तहत केस दर्ज था। अब धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
आरोपी शिक्षक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने लड़की की छवि खराब होने का हवाला देते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके बदले दवा इलाज के लिए तीस हजार रुपया दिया। काफी उपचार के बाद भी छात्रा की तबीयत ठीक नहीं हुई तो परिजनों ने 10 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी।
कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी अनुदेशक बलिया निवासी विशंभर के विरुद्ध पोक्सो व दुष्कर्म के तहत केस दर्ज था। अब धाराएं बढ़ाई जाएंगी।