फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Moha mind glimpse of Radha Shyam

राधा-श्याम की झांकी ने मन मोहा

Mon, 19 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 19 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Moha mind glimpse of Radha Shyam
 वृंदावन से आए विशाखा रणबिहारी रासलीला मंडल संस्थान के कलाकारों ने किरबिल बाजार में चल रहे रासलीला में सोमवार को जलंधर वध का मंचन किया। इसके पहले राधा-श्याम की झांकी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


रासलीला देखने पहुंचे बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। रासलीला मंचन के समय इंद्र ने जब शंकर भगवान का अपमान किया तो भोलेनाथ ने अपने कमंडल के जल से जलंधर को पैदा किया। जलंधर बड़ा पराक्रमी था। अपमान का बदला लेने के लिए देवताओं पर आक्रमण करने लगा इससे भयभीत होकर देवता रण छोड़कर भाग खड़े हुए। जलंधर और वृंदा के विवाह का मंचन किया गया।
विज्ञापन


वृंदा को अखंड सुहाग का वरदान था। उसका धर्म नष्ट होता तभी जलंधर मरता। इस पर भोलेनाथ ने जलंधर का रूप धर कर वृंदा का  धर्म नष्ट किया तब जाकर जलंधर का वध हो सका। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगदीश जायसवाल, ज्युनाथ मिश्र, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed