फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Modi Government's achievements Ginain

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Tue, 26 May 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Tue, 26 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Modi Government's achievements Ginain
केंद्र सरकार की उपलब्धियोें को जनता तक पहुंचाने के मद्देनजर मंगलवार को राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर मे भाजपा के जनसंपर्क अभियान की शुरूआत हुई। घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी के दिखाए गए मार्ग पर चल कर संगठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा का सदस्य बन कर हम सभी लोग विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक पार्टी के सदस्य हैैं।

पार्टी का एक मात्र उद्देश्य राष्ट्र निर्माण हैै। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसे केंद्र और देश भर में 20 से भी अधिक राज्यों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए जनता का विश्वास समय-समय पर मिला हैै।
विज्ञापन


काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि सपा सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार, लूट का खुलासा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेश तिवारी, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, संजय जायसवाल, गौरव शुक्ला, सुनील सिंह मौजूद रहे। उधर, चुर्क संवाददाता के अनुसार बिजरी गांव में मंगलवार को भाजपा के चुर्क मंडल का महाजनसंपर्क अभियान शुरू हुआ।

इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की ओर से जनहित में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सपा सरकार की आलोचना भी की गई। मंडल प्रवासी जिला उपाध्यक्ष अजीत चौबे ने ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जन, धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छता आदर्श, स्मार्ट सीटी समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मेें जानकारी दी।


 कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, नंदलाल, जयराम वर्मा, रामकेवल, सुधाकर, शशि प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed