फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Modi Government Discussion on elimination of terrorism Naxalism and corruption developed India in 2047

मोदी सरकार के 11 साल: आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे पर चर्चा; 2047 तक विकसित भारत का लिया संकल्प

Fri, 06 Jun 2025 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

BJP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पार्टी की योजनाओं से आम जन को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
Modi Government Discussion on elimination of terrorism Naxalism and corruption developed India in 2047
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Politics News: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला कार्यशाला चंडी होटल स्थित एक पैलेस में हुई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड रहे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि 11 वर्ष पूर्व कांग्रेस के शासन काल में पूरे देश को घोटालों का एक बड़ा दौर देखने को मिला। देश की सेना को कमजोर करने का काम किया गया, जिससे देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज देश में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। यह भारत का अमृतकाल चल रहा है आने वाले 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रुप में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरुरत है। 

चलाया जाएगा प्रदेश व्यापी अभियान

अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 10 से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान चलेगा। कार्यशाला में मन की बात कार्यक्रम को शत-प्रतिशत बूथों पर आयोजित करने वाले 6 मंडल के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। 

कार्यशाला में एससी-एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पांडेय, अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, श्रवण गोंड, अमरेश पटेल, कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed