फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mobile squad formation

सचल दस्ते का हुआ गठन

Sat, 21 Nov 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 21 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mobile squad formation
गरीब मेधावियों को छात्रवृत्ति देकर आगे बढ़ाने की पहल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को राबर्ट्सगंज जिला मुुख्यालय पर अंबेडकर नगर मुहल्ला स्थित संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में संपन्न होगी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे से शुरू होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी शनिवार को महाविद्यालय की प्राचार्य सुषमा सिंह की देखरेख में पूरी कर ली गई है। इस दौरान शिक्षिकाओं ने डेस्कस्लिप लगाकर सिटिंग प्लान तैयार किया। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दस्ते का गठन किया गया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय स्थित संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में 467 छात्रों को परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को बैठने के लिए महाविद्यालय के आठ कमरों में सीटिंग प्लान लगाया गया। डा. सुषमा सिंह के अनुसार सात कमरों में 60-60 छात्रों के बैठने की तथा आठवें में 47 छात्रों के बैठाने की प्लानिंग है। परीक्षा के लिए रूम नंबर 23, 24, 31, 32, 33, 41, 42 और 43 को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार की अलसुबह परीक्षा केंद्र के बाहर डेस्क स्लिप चस्पा कर दी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर के हिसाब से अपनी सीट खोजने में सहूलियत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दस्ते का गठन किया गया है। परीक्षा कक्ष में अवश्यकतानुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

22 नवंबर को यह परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होकर साढ़े 11 बजे समाप्त होगी। परीक्षा में 467 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा व्यवस्था की बैठक में महाविद्यालय की शिक्षिका सौव्या सिंह, कृष्णा सिंह, श्वेता पांडेय, निर्मला, संध्या, दिव्या, शालिनी जायसवाल, मनीषा शुक्ला आदि उपस्थित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed