{"_id":"5f8880cd8ebc3e9bfd3f80a2","slug":"mnrega-villagers-demonstrate-for-payment-of-arrears-of-wages-sonbhadra-news-vns5530560190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगाः बकाया मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगाः बकाया मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते खडुई के श्रमिक।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। मनरेगा के तहत कार्य करने के बाद भी मजदूरी भुगतान न होने से आक्रोशित चतरा ब्लॉक के खडुई के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मजदूरी भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा खडुई में वर्ष 2015 में मेन रोड से प्राथमिक विद्यालय से होते हुए लाल बहादुर सिंह के घर तक सड़क के लिए मिट्टी एवं मोरंग का कार्य मनरेगा के तहत मजदूरों से कराया गया। इसके बाद मजदूरों को आधी मजदूरी ही दी गई। आरोप है कि सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया गया। तालाब खुदाई में काम करने वाले मजदूरों का भी भुगतान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में अब तक कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पिंटू कुमार, संजय, बचऊ, राजाराम, बलिराम, राममूरत, दशमी प्रसाद, कुंती, प्रभावती, रमावती, उर्मिला, मनषा, हरसु, सुनर पासी, पूनम, शांति, सुरभीती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।