फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mnbsa-Telgudwa forest fire

मनबसा-तेलगुड़वा जंगल में लगी आग

Sun, 24 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sun, 24 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mnbsa-Telgudwa forest fire
- फोटो : self
म्योरपुर वन रेंज के मनबसा एवं डाला वन रेंज के तेलगुड़वा जंगल में शनिवार को अचानक लगी आग से समूचा जंगल जलने लगा। दोपहर बाद वन विभाग की टीम म्योरपुर वन रेंज के मनबसा जंगल में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी। वहीं डाला वन रेंज के तेलगुड़वा  जंगल में दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



म्योरपुर वन रेंज के मनबसा जंगल में लगी आग से जंगली जीव भी इधर-उधर भागते देखे गए। मनबसा के जंगल में बांस के पेड़ अधिक है, जो आग पर नियंत्रण कर पाने में मुश्किलें खड़ी कर रहे थे। मनबसा के महुआनार में आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, जिससे मनबसा आश्रम मोड़ जाने वाले मार्ग पर लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। वन विभाग की टीम लगातार आग पर नियंत्रण का प्रयास कर रही थी,
विज्ञापन


लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और आग गोविंदपुर की ओर बढ़ रही थी। उधर डाला वन रेंज के तेलगुड़वा चौराहे के समीप जंगल में लगी भयंकर आग शनिवार की सुबह घरों तक जा पहुंची। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। भोला पासवान ने अगलगी की सूचना वन विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। करीब दो घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed