{"_id":"627feb54f09cfe679e6a993b","slug":"missing-woman-s-body-found-in-obra-dam-sonbhadra-news-vns653565252","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का ओबरा डैम में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला का ओबरा डैम में उतराया मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारी के पलसो गांव के पास ओबरा डैम में शनिवार को लापता महिला का शव उतराया पिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत पनारी के पलसो टोला निवासी सुनीता उर्फ छुटकी (35) पुत्री झपला बीते दो दिनों से घर से लापता थी। घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को चरवाहों ने डैम में एक महिला का शव उतराता देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डैम से निकलवाया तो उसकी पहचान छुटकी के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही मृतका के परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस कर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में ओबरा थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। ओबरा सीओ शंकर प्रसाद का कहना है कि थाना प्रभारी को महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जांच करने का निर्देश दिया गया है।