फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Missing driver arrested with aluminum laden truck

एलुमिनियम लदा ट्रक लेकर भागने वाला चालक गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Missing driver arrested with aluminum laden truck
रेणुकूट। नगर के निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से एल्युमिनियम लादकर रुड़की के लिए निकलने के बाद लापता हुए ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से माल बिक्री के चार लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि बीते 24 मार्च को 924 पीस एल्युमिनियम सिल्ली लादकर रुड़की के लिए निकला वाहन जब नियत समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर सुमन कुमार जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी। मैनेजर की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही थी। गत 30 मई को एटा जिले से 667 पीस एल्युमिनियम सिल्ली के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उस वक्त ट्रक के चालक को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सर्विलांस प्रभारी और पिपरी थाने की एक टीम को संयुक्त रूप से फरार चालक को पकड़ने के लिए लगाया। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एल्युमिनियम लेकर निकला ट्रक चालक वाहन का नंबर बदलकर हाथीनाला के समीप खड़ा है। मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने हाथीनाला-पिपरी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार करते हुए एल्युमिनियम बिक्री के चार लाख रुपये भी बरामद किया। सीओ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम राजेंद्र पाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम रोरी थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद बताया है। चालक को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, सर्विलांस सेल की प्रभारी सरोजमा सिंह, चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी, दिवाकर सिंह, प्रेमचंद, जितेंद्र यादव, प्रकाश सिंह आदि का योगदान रहा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed