फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Miscreants beat lineman, case filed

मनबढ़ों ने लाइनमैन को पीटा, मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Miscreants beat lineman, case filed
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बिजलीकर्मी की पिटाई करने वाले तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी वादी राजेंद्र ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि पसही फीटर पर लाइमैन का काम करता है। दस जुलाई की रात करीब आठ बजे फीडर से काम करके वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में पवर-बउआर गांव के बीच पुल के पास तीन युवकों ने उसे रोक कर गाली देने लगे। उसने गाली से मना किया तो विपक्षियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि हमलावर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के रहने वाले छोटू, राकेश कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed