फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   miscreant arrested in police encounter in businessman murder case in Sonbhadra

Sonbhadra : व्यापारी दंपती हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार; चौकी प्रभारी घायल

Sun, 18 Aug 2024 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Aug 2024 09:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार को व्यापारी हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
miscreant arrested in police encounter in businessman murder case in Sonbhadra
मुठभेड़ में घायल बदमाश व चौकी प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दंपती को मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी है। वहीं दरोगा कमल नयन दुबे के गले में भी छर्रा लगा है। दरोगा और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि कुंदन के निशानदेही पर दो और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। कहा कि लूट के अन्य सामानों को बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




ये है मामला
10 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज नगर के राज पैलेस के पास धारदार हथियार से बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी दिलीप पटेल और पत्नी मंजू देवी की हत्या हुई थी। 17 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। ब्याज के रुपये के लेनदेन के विवाद में व्यापारी दंपती की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed