UP News: दुल्हन कर रही थी बरात का इंतजार और दरवाजे पर आ धमकी पुलिस, बैरंग लौटी बरात, जाने पूरा मामला
यूपी के सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक के एक गांव में बीती रात नाबालिग की शादी की कोशिश को पुलिस और प्रशासन की टीम ने विफल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक के एक गांव में बीती रात नाबालिग की शादी की कोशिश को पुलिस और प्रशासन की टीम ने विफल कर दिया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा गठित टीम मौके पर पहुंची और शादी को रुकवा दिया। बरात बैरंग वापस लौट गई। शादी रोके जाने की क्षेत्र में चर्चा रही।
महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को बताया कि म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी की शादी किए जाने की तैयारी हो रही है। इस सूचना पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया।
महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम का गठन करते हुए कहा कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं। रात में ही टीम ने म्योरपुर थाने की पुलिस से समन्वय करते हुए विवाह स्थल पर पहुंची।
जहां पर बरात दरवाजे पर आ गई थी और शादी करने की तैयारी चल रही थी। दुल्हन के रूप में सजी नाबालिग मंडप में अपने दूल्हे के आने और खुद वहां जाने का इंतजार कर रही थी। मगर इस बीच जरवाजे पर पहुंची टीम ने बालिका के माता - पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा।
बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर उसकी उम्र महज 16 साल रही। टीम ने बालिका के माता- पिता व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया। शादी रोकने को लेकर बराती और घराती पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
माता-पिता व अन्य परिजनों से बातचीत के बाद भी बालिका की शादी की संभावना दिख रही थी। लिहाजा टीम ने नाबालिग को अपने अभिरक्षा में ले लिया। बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के साथ में लिए ले गई। टीम ने समिति के आदेशानुसार बालिका को बाल गृह बालिका उरमौरा राबर्टसगंज सोनभद्र में आवासित करा दिया है।