फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   minor bride was waiting for barati and police threatened to come at door wedding stop in sonbhadra

UP News: दुल्हन कर रही थी बरात का इंतजार और दरवाजे पर आ धमकी पुलिस, बैरंग लौटी बरात, जाने पूरा मामला

Mon, 13 Jun 2022 05:59 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 05:59 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक के एक गांव में बीती रात नाबालिग की शादी की कोशिश को पुलिस और प्रशासन की टीम ने विफल कर दिया। 

विज्ञापन
minor bride was waiting for barati and police threatened to come at door wedding stop in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक के एक गांव में बीती रात नाबालिग की शादी की कोशिश को पुलिस और प्रशासन की टीम ने विफल कर दिया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा गठित टीम मौके पर पहुंची और शादी को रुकवा दिया। बरात बैरंग वापस लौट गई। शादी रोके जाने की क्षेत्र में चर्चा रही।  

विज्ञापन


महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को बताया कि म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी की शादी किए जाने की तैयारी हो रही है। इस सूचना पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया।
विज्ञापन


महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओआरडब्ल्यू  शेषमणि दुबे की टीम का गठन करते हुए कहा कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं। रात में ही टीम ने म्योरपुर थाने की पुलिस से समन्वय करते हुए विवाह स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर बरात दरवाजे पर आ गई थी और शादी  करने की तैयारी चल रही थी। दुल्हन  के रूप में सजी नाबालिग मंडप में अपने दूल्हे के आने और खुद वहां जाने का इंतजार कर रही थी। मगर इस बीच जरवाजे पर पहुंची टीम ने बालिका के माता - पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा।

बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर उसकी उम्र महज 16 साल रही। टीम ने बालिका के माता- पिता व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया। शादी रोकने को लेकर बराती और घराती पक्ष के लोगों ने विरोध किया।

माता-पिता व अन्य परिजनों से बातचीत के बाद भी बालिका की शादी की संभावना दिख रही थी। लिहाजा टीम ने नाबालिग को अपने अभिरक्षा में ले लिया। बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के साथ में लिए ले गई। टीम ने समिति के आदेशानुसार बालिका को बाल गृह बालिका उरमौरा राबर्टसगंज सोनभद्र में आवासित करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed