फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State Sanjeev Singh Gond was given a grand welcome by the workers

राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Sanjeev Singh Gond was given a grand welcome by the workers
ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड के दूसरी बार मंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से राज्यमंत्री का स्वागत किया। करमा, हिंदुवारी, चंडी तिराहा सहित राबर्ट्सगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

जनपद प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय व जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा, चांदप्रकाश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा काशी अजीत रावत, श्रवण जी, गोविंद यादव, विजय जैन, उदयनाथ मौर्य, अनिल सिंह गौतम, अशोक मौर्य, दयाशंकर सिंह, गंगा सिंह, राजनारायण तिवारी, संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, कन्हैया जायसवाल, विनोद पटेल, गुड़िया वर्मा, सुनील सिंह, विशाल गुप्ता, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, प्रमिला तिवारी, रुबी गुप्ता, सुनिल सिंह, दीपक दूबे, राघो सिंह, प्रभाकर गिरी, राजेश चौबे, मंटू मिश्रा, बलराम सोनी, सुनील चौबे, राजबहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने का किया दावा
करमा बाजार में मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड का करमा थाने के पास स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने समाज के सबसे पिछड़े वर्ग तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राम सजीवन तिवारी, करमा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महामंत्री रबिंन्द्र बहादुर सिंह, वरुण तिवारी, रामपति पटेल, आर.एन तिवारी, नीरज तिवारी, हनीफ खान, बालेन्दर पटेल, विनोद पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed