{"_id":"617842d6546f2d26350c36b5","slug":"minister-of-state-for-home-ajay-mishra-should-be-sacked-ipf-sonbhadra-news-vns619439171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की हो बर्खास्तगी-आइपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की हो बर्खास्तगी-आइपीएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को मंत्री परिषद से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने समेत अन्य मांगों लेकर मंगलवार को आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने रासपहरी में पंद्रहवें दिन भी धरना दिया। इसमें दर्जनों गांव के लोगों ने हिस्सेदारी की।
वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक ने यह महसूस किया है कि अजय मिश्र के गृह राज्यमंत्री के पद पर रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। धरने में जांच में देरी और लापरवाही पर भी चिंता व्यक्त की गई। एफआईआर में गृह राज्यमंत्री का नाम भी 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज है। इसलिए गृह राज्यमंत्री किसानों के इस हत्याकांड की जवाबदेही से बच नहीं सकते और जब तक वह मंत्री पद पर बने रहेंगे जांच को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। वनाधिकार कानून के अनुपालन न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से इसके तहत जमीन आवंटन की मांग की गई। एआईपीएफ जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, मजदूर किसान मंच जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, मंगरू प्रसाद गोंड, मनोहर गोंड, इंद्रदेव खरवार, संजय गोंड, बिरझन गोंड, देव कुमार विश्वकर्मा, दलबीर खरवार, रमेश खरवार, पूर्व बीडीसी रामदास गोंड, रामबहादुर गोंड आदि मौजूद रहे।