फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People administered oath of war to malnutrition

लोगों को कुपोषण से जंग की शपथ दिलाई

Sat, 15 Sep 2018 11:21 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 15 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
People administered oath of war to malnutrition
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और हरदीप एस पुरी। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स हरदीप एस पुरी ने शनिवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल मेें हुई समीक्षा बैठक में जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजने की हिदायत दी।
विज्ञापन


कहा कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के साथ सुविधाओं का विस्तार किया जाता रहेगा। संबंधितों को हिदायत दी कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर जरूरतें पूरी करें।  शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें। गर्भवती- धात्री और छोटे बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। युवाओं को रोजगार से जोड़ें।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएं। मिशन इंद्र धनुष के साथ मातृत्व वंदना योजना के मजबूती पर बल दिया। जिले के दो सौ  चैराहों पर हाईमास्ट लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के बाद  मंत्रियों ने डायट परिसर में आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसलिए स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करें।

मौजूद लोगों को स्वच्छता, पोषण की अहमियत बताते हुए कुपोषण से जंग की शपथ दिलाई। यहां लगे स्वास्थ्य से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। दवाओं और उसके लाभ की जानकारी प्राप्त की। जिला अस्पताल में बीमार नवजात शिशु चिकित्सा इकाई के विस्तार का भी शुभारंभ किया। कहा कि  बच्चे देश के भविष्य हैं। नवजात शिशु चिकित्सा इकाई के विस्तार से  बेड की संख्या 12 से बढ़कर 18 हो गई है। इससे नवजात शिशुओं के के इलाज में सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कि जिले को अति पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर बेहतर की जा रही हैं। इसके लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराते हुए सभी स्तरों पर विस्तारीकरण का निर्णय लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में लगी नए डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी शुभारंभ किया। 


इस मौके पर सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, विधायक घोरावल डॉ. अनिल मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर शादाब असलम, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed