{"_id":"60aa86cc8ebc3e929b10447f","slug":"minister-incharge-blamed-opposition-for-sluggish-vaccination-sonbhadra-news-vns590892171","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में सुस्ती पर प्रभारी मंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी ने विपक्ष को ठहराया दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में सुस्ती पर प्रभारी मंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी ने विपक्ष को ठहराया दोषी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण के कार्य की धीमी गति को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने विपक्ष को दोषी ठहराया है। दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अगर विपक्ष ने शुरूआत में प्रोपेगंडा न फैलाया होता तो कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से पहले 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लग गया होता।
प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ जिला प्रशासन के लोगों ने खुद की परवाह किये बिना कड़ी मेहनत कर कोरोना संक्रमण को रोकने का कार्य किया है। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को तीन माह तक प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं तथा दो किलो चावल नि:शुल्क देगी। इसस 15 करोड़ जनसंख्या लाभान्वित होगी। शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परंपरागत कामगारों को एक माह के लिए एक हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। दुर्घटना में किसी श्रमिक की मृत्यु या दिव्यांगता हो जाने पर दो लाख रुपये के सुरक्षा बीमा कवर और पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला आक्सीजन उत्पादन के लिए आत्मनिर्भर हो गया है। जिले के एल-2 अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जिले में 50 बेड के ऑक्सीजन युक्त बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल की तैयारी की जा रही है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम अभिषेक सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे।
अब नहीं चलेगा कैंप कार्यालय
प्रभारी मंत्री से जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कैंप कार्यालय अपने आवास पर संचालित किए जाने और सीएमओ कार्यालय में न बैठने का सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। कहा कि ऐसी जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा है तो अब नियमित रूप से वे कार्यालय में बैठेंगे। वहीं से कार्यालय का संचालन होगा। कोतवाल द्वारा पत्रकारों से दुर्व्यवहार की शिकायत पर उन्होंने एसपी को मामले की जांच कार कार्रवाई के लिए कहा। कहा कि पत्रकारों को परेशान न किया जाए।