फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mining lease done on Government Grant land, investigation started

गर्वमेंट ग्रांट की जमीन पर करा लिया खनन पट्टा, जांच शुरू

Thu, 10 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mining lease done on Government Grant land, investigation started
ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में गवर्नमेंट ग्रांट की जमीनों की खतौनी में श्रेणी परिवर्तन करते हुए खनन पट्टा कराने के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। मामला संज्ञान में आने पर विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने डीएम अभिषेक सिंह को प्रकरण की जांच करा कर कार्यवाही करने को कहा है। उधर, जांच की भनक लगते ही संबंधितों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व में बिरसा मुंडा फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की सचिव शांति वर्मा ने मिर्जापुर मंडल मिर्जापुर के मंडलायुक्त से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने शिकायती पत्र के जरिये बताया कि ओबरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली-मारकुंडी में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के तहत कई लोगों को पट्टे पर जमीन दी गई है। आरोप है कि अनुसूचित जाति के बिल्ली-मारकुंडी निवासी एक व्यक्ति के नाम के पट्टे की भूमि दो लोगों के नाम से बैनामा कर दिया गया और नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज के यहां से दाखिल खारिज करते हुए नामांतरण की कार्यवाही पूर्ण कर राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज कर लिया गया और बाद में उस पर खनन लीज भी स्वीकृत करा ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जून को विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने डीएम को शांति वर्मा की शिकायत पत्रों में उल्लिखित तथ्यों की तत्काल जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही कार्यवाही से अवगत कराने को कहा है। उधर जांच शुरू होने की भनक लगते ही नियमों की अनदेखी कर गवर्नमेंट ग्रांट की भूमि क्रय कर उस पर पट्टा स्वीकृत कराने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed