फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Middle-aged death

बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, युवक झुलसा

Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged death
सोनभद्र/घोरावल। राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप गांव में मंगलवार को दोपहर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। विकास नगर में बिजली गिरने से टीनशेड व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुई। वहीं घोरावल क्षेत्र में बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका उपचार सीएचसी घोरावल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन निवासी भोला यादव (50)पुत्र रोलर यादव मंगलवार को दोपहर तकरीबन 1.30 बजे रौप गांव में भैंस चरा रहे थे। इसी वक्त बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसके चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भैस इधर-उधर भागने लगी। पास-पड़ोस के लोगों के साथ परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो भोला का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में ही बिजली गिरने से राबट्र्सगंज नगर के विकास नगर निवासी विजय कांत चौबे का टीनशेड और श्रीप्रकाश पाठक के छत का रेलिंग क्षतिग्र्रस्त हो गया। उधर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में बुधवार को बारिश के दौरान शाम करीब चार बजे बिजली गिरने से खजुरी निवासी संदीप कुमार (18) पुत्र बसंत झुलस गया। परिजनों ने उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसके परिजनों ने बताया कि संदीप घर के ओसार में बैठा हुआ था। उसी समय बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि झुलसे युवक की हालत खतरे से बाहर है। उधर नवागत एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर अधीक्षक डॉ. मुन्नाप्रसाद से झुलसे युवक की स्थिति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed