फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Micro ATMs will be on cooperative societies, will be able to deposit electricity bills too

सहकारी समितियों पर होगा माइक्रो एटीएम, जमा कर सकेंगे बिजली बिल भी

Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Micro ATMs will be on cooperative societies, will be able to deposit electricity bills too
सोनभद्र। सहकारी समितियों से किसानों को सिर्फ खाद-बीज और फसल बिक्री की ही सुविधा नहीं मिलेगी। किसान एटीएम कार्ड की मदद से यहां से नकदी भी निकाल सकेंगे। बिजली का बिल भी जमा कर सकेंगे। किसानों की सहूलियत के लिए अब समितियों को माइक्रो एटीएम से लैस किया जा रहा है। पहले चरण में मिर्जापुर जिला सहकारी बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा से संबद्ध छह समितियों पर यह सुविधा शुरू की गई है। जल्द ही अन्य समितियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इस सेवा के बाद किसानों को नकदी की जरूरत के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह अपनी समिति की मदद से ही यह कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहकारी समितियां मददगार रही हैं। खाद-बीज की जरूरत हो या धान-गेहूं बेचना हो। किसान अपनी नजदीकी समितियों के माध्यम से ही इन कार्यों को पूरा कर लेते हैं। समितियों पर किसानों के बढ़े भरोसे के मद्देनजर अब इसके कामकाज को भी विस्तार दिया जा रहा है। मिर्जापुर जिला सहकारी बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा से संबद्ध दस समितियों के माध्यम से करीब आठ हजार किसान जुड़े हैं। इन किसानों की सहूलियत के लिए छह समितियों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा मुहैया कराई गई है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसान अपनी समिति पर जाकर ही नकदी की निकासी कर सकेंगे। यही नहीं यहां से बिजली बिलों का भुगतान करने की भी सुविधा है। आगे चलकर इनमें अन्य सुविधाओं को भी जोड़ने की तैयारी है। राबर्ट्सगंज शाखा के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा बताते हैं कि श्रीरामपुरी, तरावां, मारकुंडी, गया रतवल, बत बंतरा, बहुअरा में समितियों को माइक्रो एटीएम दिया गया है। सचिवों के इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। किसान अपने एटीएम कार्ड की मदद से यहां से नकद निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed