{"_id":"6278003a16ba2e30c57f29ce","slug":"meters-will-be-installed-on-15000-tube-wells-sonbhadra-news-vns652502021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15000 नलकूपों पर लगाए जाएंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15000 नलकूपों पर लगाए जाएंगे मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लॉस को रोकने और बिजली की खपत का पता लगाने के लिए विद्युत निगम हरसंभव प्रयास कर रहा है। अब जिले के करीब 15000 नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत निगम ने 100 दिन के एजेंडे के तहत नलकूपों पर मीटर लगाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।
सूबे की दूसरी बार कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में विद्युत निगम की ओर से 100 दिन के एजेंडे में सभी नलकूपों पर लगाने मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगभग 1500 निजी नलकूप हैं, जिसमें करीब 11000 हजार तीन हार्स पावर और चार हजार पांच हार्स पावर के नलकूप है। निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। हालांकि अभी मीटर लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन एसके सिंह ने कहा कि सभी नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे। नलकूपों के उपभोक्ताओं को निर्धारित बिल का आधा ही देना होता है। शेष सरकार सब्सिडी के रूप में वहन करती है। कहा कि जल्द ही सभी अवर अभियंताओं की देखरेख में नलकूपों को मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाने का मुख्य उद्देश्य बिजली की खपत कितनी हो रही है इसका पता लगाना है।