फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mesh will be installed on both sides of the flyover

फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर लगेगी जाली

Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mesh will be installed on both sides of the flyover
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप जाली विहिन फ्लाईओवर का मोड़। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर के मध्य से गुजरे फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर जाली और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए जाली और लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर पालिका के ईओ के प्रस्ताव को डीएम और एसपी ने उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग प्राधिकरण (उपसा) को प्रेषित करते हुए इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। राबट्र्सगंज नगर स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था न होने और जाली के अभाव में हादसे हो रहे हैं। शाम होते ही फ्लाईओवर पर अंधेरा पसर जाता है। जगह-जगह तेज घुमाव हादसों का सबब बन रहे हैं। 2016 में इसी फ्लाईओवर पर बाइक में आग लगने से तीन युवक और एक अज्ञात युवती की मौत हो गई थी। इसी साल बढ़ौली चौक के समीप फ्लाईओवर से बाइक गिरने दो युवक मौत के मुंह में चले गए। नगरवासी भी फ्लाईओवर पर लंबे समय से प्रकाश की व्यवस्था और रेलिंग पर जाली लगाने की मांग करते आ रहे हैं। सात जनवरी 2021 को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा विभाग/जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद, राज्य सभा रामशकल ने भी फ्लाईओवर पर प्रकाश आदि की व्यवस्था करने मांग की थी। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर के ऊपर जाली और स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में तेजी से प्रयास किया रहा है। डीएम और एसपी स्तर से सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग प्राधिकारण (उपसा) को जाली और लाइट लगाने के लिए लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed