फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Meena Devi unopposed elected councilor, chairman administered oath

मीना देवी निर्विरोध सभासद निर्वाचित, चेयरमैन ने दिलाई शपथ

Mon, 25 May 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 25 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Meena Devi unopposed elected councilor, chairman administered oath
 नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार सुबह 10 बजे खाली पड़े वार्ड नंबर 2 के सभासद पद के लिए मीना देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने शपथ दिलाई। इसके  बाद बोर्ड की बैठक हुई और नगर के विकास का खाका तैयार किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन



अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नगर में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक 400 केवीए का ट्राली ट्रांसफार्मर, 250 केवीए का दो और 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया गया। सोन नदी के घाट का निर्माण और नदी के किनारे पार्क की स्वीकृति, काली मंदिर पार्क में बच्चों के खेलने की सामग्री, वृक्षारोपण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन



नगर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, नालियों का निर्माण कवर्ड सहित करने का प्रस्ताव, नगर में दो स्थानों पर चोपन बैरियर हनुमान मंदिर और शीतला मंदिर के पास आरओ सिस्टम से जलापूर्ति करने का प्रस्ताव पारित किया गया। छठ घाट के स्थल पर एक हाई माक्स स्ट्रीट लाइट और छठ घाट के विस्तारीकरण का प्रस्ताव, जलापूर्ति के लिए नगर के प्रत्येक वार्डों में इंडिया मार्का हैंडपंप का प्रतिस्थापन और रिबोर कराने का प्रस्ताव, नगर के हाइडिल कालोनी में सोन नदी के किनारे श्मशान घाट के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर दिनेश गर्ग, कुशल सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सुशीला देवी, महेंद्र केशरी, गोपाल, रूपा देवी, सुनीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed