{"_id":"66769e805b3df544800c4928","slug":"mechanic-dies-after-getting-stuck-crusher-plant-in-sonbhadra-family-members-uproar-report-filed-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: क्रशर प्लांट में फंसकर मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: क्रशर प्लांट में फंसकर मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; तहरीर का इंतजार
Sat, 22 Jun 2024 03:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:21 PM IST
सार
Sonbhadra News: घटना के संबंध में डाला चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक की क्रशर प्लांट के पट्टे में फंसने से मौत हुई है। शव का जिला अस्पताल में पंचनामा व पोस्टमार्टम हो रहा है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोनभद्र में यहीं हुआ था दर्दनाक हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिल्ली मारकुंडी क्रशर क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट पर कार्य करते समय शुक्रवार की रात में एक श्रमिक प्लांट के पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्रशर प्लांट पर मौजूद अन्य कर्मियों की तरफ से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया कि बाड़ी स्थित सोनांचल स्टोन क्रेसिंग कंपनी क्रशर प्लांट पर मिस्त्री के रूप में कार्यरत श्रमिक देर शाम पट्टे के पास काम कर रहा था। अचानक उसी दौरान पट्टे की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य कर्मियों ने तत्काल मौके पर जाकर किसी तरह वहां से घायल श्रमिक को बाहर निकालकर आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर रूप से घायल जगबंधन (45) पुत्र कैलाश निवासी टेढीवा बेलहत्थी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन