फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MDM sought to close

एमडीएम बंद करने की मांग

Thu, 26 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 26 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
MDM sought to close
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टियों में मिड-डे मील के संचालन को लेकर शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एमडीएम बंद करने की मांग से जुड़ा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन



एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने गर्मी में एमडीएम संचालन बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन से सोनभद्र सहित प्रदेश के 50 जिलों में गर्मियों की छुट्टियों में भी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिड डे मील वितरण किये जाने का निर्देश दिया गया है। जबकि भीषण गर्मी के कारण पिछले दो सप्ताह से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शून्य है।
विज्ञापन


इतनी भीषण गर्मी में बच्चों को महज एमडीएम खाने के लिए घर से बुलाना कतई संभव नहीं है। गर्मी में समुचित संसाधन न होने के कारण खाने के जल्दी खराब होने की संभावना है।स् जिला संयोजक राकेश सिंह और महामंत्री अजय द्विवेदी ने कहा कि  तमाम जगहों पर प्रधानों द्वारा छात्र संख्या शून्य होने के बावजूद अधिक दर्शाने का दबाव बनाया गया । चेताया कि यदि एमडीएम संचालन का आदेश निरस्त नहीं हुआ तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पंकज ठाकुर, विमलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, पप्पू प्रसाद चौहान, आनंद देव पांडेय, उमाशंकर, ज्योति प्रकाश पांडेय, संदीप पांडेय, धर्मवीर, रमाकांत, अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed