फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maximum temperature again crossed 41, hot winds scorched people

Sonebhadra News: अधिकतम तापमान फिर 41 के पार, गर्म हवाओं ने झुलसाया

Wed, 14 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature again crossed 41, hot winds scorched people
जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। दिन चढ़ते हुए तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है तो कई दिन शाम के समय आसमान में बादल छाने लगते हैं और पिछले दिनों बारिश भी हुई है। मंगलवार को अधिकतम पारा 41.4 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई तो दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को तापमान बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। जबकि रविवार को अधिकतम पारा 41.2 और न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह देखें तो बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं न्यूनतम पारा में मामूली गिरावट आई है। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा था। सुबह करीब 11 बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
करीब एक सप्ताह से सूरज की तल्ख किरणों से लोग बेहाल हैं, उमस से भी राहत नहीं मिल रही है। धूप में निकलने से लू का असर हो जा रहा है। इससे बचने के लिए दोपहर में अधिकांश समय लोग अपने घरों में रह रहे हैं।


लू से बचने के लिए किया जागरूक
सोनभद्र। सोनभद्र विकास समिति संस्था ने मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के अमौली ग्राम पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर लू से बचाव पर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर गांव की एएनएम पूर्णिमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केरा देवी, आशा बीमा देवी, अराधना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed