फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Master trainer learned the intricacies of EVM and VV Pat

Sonebhadra News: मास्टर ट्रेनर ने जानी ईवीएम और वीवी पैट की बारीकियां

Sat, 13 Apr 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Master trainer learned the intricacies of EVM and VV Pat
लोकसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें ईवीएम और वीवी पैट की कार्यविधि विस्तार से समझाते हुए एक-एक पहलू के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ सौरभ गंगवार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से लें, ताकि अन्य मतदान कर्मियाें को कार्य समझाने में कोई समस्या न आए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से मिली जानकारियों के बारे भी पूछताछ की। ईवीएम और वीवी पैट से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। कहा कि मतदान प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी प्रशिक्षण ही होता है। बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने से निर्वाचन प्रक्रिया भी बेहतर ढंग से संपन्न होती है। मुख्य प्रशिक्षक सुधांशु शेखर शर्मा और हरिकृष्ण मिश्र ने 21 मास्टर ट्रेनर और 98 ईवीएम मास्टर ट्रेनर को दायित्व समझाया। मतदान के दौरान विभिन्न प्रपत्रों को भरने और अन्य कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरएस मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed