फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mass campaign will run against Chinese products

चीनी उत्पादों के खिलाफ चलेगा जन अभियान

Tue, 03 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mass campaign will run against Chinese products
शक्तिनगर/सिंगरौली। स्वदेशी अभियान सिंगरौली के तत्वावधान में जिले के सभी आयाम प्रमुखों की बैठक सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में हुई। इस मौके पर तय किया गया कि चीनी उत्पादों के खिलाफ जन अभियान चलाया जाएगा। दीपोत्सव पर्व के दृष्टिगत की गई इस बैठक में स्वदेशी उत्पाद एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के निमित्त नौ आयाम बनाए गए। इसमें युवा, महिला, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग, सामाजिक एवं धार्मिक वर्ग, मीडिया आयाम, प्रशासनिक आयाम तथा कृषक कार्य आयाम के प्रमुख अपने अपने आयाम की टोली बनाकर अभियान को संचालित करेंगे। धनतेरस, दीपावली व गोपाष्टमी त्योहारों में बाजार में व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पाद बेचने व खरीदारी के लिए आह्वान करने की योजना पर चर्चा की गई। कहा कि विदेशी वस्तुओं में ज्यादातर चीनी उत्पाद बाजार में बेचे व खरीदे जाते हैं। उनके बहिष्कार तथा स्वदेशी उत्पाद को खरीदने की जागरूकता के लिए जनजागरण की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से स्वदेशी अभियान के पालक दधिलाल सिंह, जिला संयोजक राजेंद्र गोयल, महिला आयाम प्रमुख सुशीला सिंह, रंजू भारती, प्रबुद्ध वर्ग के आयाम प्रमुख सुरेश कुमार सिंह, मीडिया आयाम प्रमुख दिलीप गुप्ता, कर्मचारी आयाम प्रमुख रोशनलाल मिश्रा, सामाजिक एवं धार्मिक आयाम प्रमुख घनश्याम शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed