फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mason dead body found 600 meters away from home severe head injury family members suspect murder

UP: घर से 600 मीटर दूर मिली राजमिस्त्री का लाश शव, सिर पर गहरी चोट; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 03 Sep 2025 10:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 10:00 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले में राजमिस्त्री की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चोपन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Mason dead body found 600 meters away from home severe head injury family members suspect murder
शव को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: डाला के चोपन थाना अंतर्गत डाला में बुधवार को राजमिस्त्री संजय गोंड (35) का खून से लथपथ शव नाले में मिला। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। थोड़ी दूर पर शराब के खाली पैकेट, गिलास आदि सामान मिले हैं। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


डाला के वार्ड नंबर नौ नई बस्ती निवासी संजय गोंड राजमिस्त्री का काम करता था। वह बीती शाम घर से गाय चराने निकला था। देर शाम वापस लौटा और गाय को छोड़कर अचानक कहीं चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने घर से छह सौ मीटर दूर महुअरिया नाले में संजय का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। संजय के सिर पर गहरे चोट के निशान थे। काफी मात्रा में खून निकला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आसपास के पौधों की पत्तियों पर खून के छींटे थे। शराब व नमकीन के पैकेट, प्लास्टिक गिलास, संजय का चप्पल भी पास में पड़ा था। सीओ सिटी रणधीर मिश्र, चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया, डाला चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों से भी जानकारी ली।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed