{"_id":"5f244f7e8ebc3e63d25a67f7","slug":"masked-miscreants-beat-up-shepherds-increased-vigilance-sonbhadra-news-vns5388778138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने चरवाहों को पीटा, बढ़ी सर्तकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने चरवाहों को पीटा, बढ़ी सर्तकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बिहार के चिउटिया जंगल में बृहस्पतिवार की शाम असलहों से लैश 10-12 बदमाशों ने दो चरवाहों को पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। चरवाहों की पिटाई की खबर मिलते ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई, ताकि बदमाश प्रवेश न कर सकें। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस कांबिंग की। एसपी ने बार्डर के थानों की फोर्स को अलर्ट करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
सूत्रों की माने तो बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे चिउटया जंगल में असलहों से लैश 10-12 बदमाशों ने मवेशियों को लेकर जा रहे चरवाहे सोनू 32 और राजाराम 30 की अनायास पिटाई कर दी। इसके बाद चरवाहों को पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। संभावना जताई जा रही है कि हमला करने वाले सभी नक्सली थे। चरवाहों के पिटाई का इनपुट मिलते ही मांची समेत अन्य थानों की फोर्स और जंगलों में तैनात सीआरपीएफ, पीएसी के जवान अलर्ट हो गए। शुक्रवार को मांची समेत अन्य जंगल में पुलिस कांबिंग करने में जुटी रही। इस दौरान पुलिस रहवासियों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ भी किया। बतादें कि पिछले कुछ माह से बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभियान के तहत अब तक कई नक्सलियों को पुलिस पकड़ चुकी है। पुलिस से बचने केलिए नक्सली पूर्व की भांति सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की फिराक में हैं, लेकिन सोनभद्र बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता से उनकी मंशा पर पानी फिर जा रहा है। बावजूद इसके बार्डर के आसपास नक्सली और बदमाशों की चहल कदमी बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस 24 घंटे चौकन्ना रह रही है।