{"_id":"69f4f7209ca164a1120e72bb","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-tree-at-her-parental-home-rope-lodged-in-her-mouth-knees-touching-the-ground-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-145738-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मायके आई विवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव, मुंह में फंसी थी रस्सी, जमीन को छू रहे थे घुटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मायके आई विवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव, मुंह में फंसी थी रस्सी, जमीन को छू रहे थे घुटने
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के एक टोले में शादी के पांच दिन बाद मायके आई महिला (22) का शव नाले के किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। रस्सी उसकी गर्दन की बजाए मुंह से बंधी हुई थी। घुटने जमीन को छू रहे थे, कपड़े अस्त व्यस्त थे। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विवाहिता की की शादी 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह पति के साथ मायके आई थी। रात में वह अपने माता-पिता और पति के साथ पड़ोसी के यहां आई बरात देखने गई थी। पिता के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे सभी घर लौटे और सोने चले गए। शुक्रवार भोर में घर से करीब 200 मीटर दूर नाले के किनारे महिला का शव पलास के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला की गर्दन की बजाए रस्सी उसके मुंह के जबड़े से बंधी थी। उसके घुटने जमीन को छू रहे थे थे। बभनी एसओ डीपी यादव, दुद्धी सीओ राजेश राय फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। आशंका जताई जा रही है कि नवविवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।
नवविवाहिता की मौत के मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -राजेश कुमार राय, सीओ दुद्धी।