{"_id":"683afa20f99f6b794b0041f8","slug":"married-woman-ran-away-with-her-lover-just-ten-days-after-marriage-dispute-escalated-after-panchayat-in-the-v-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: विवाह के दस दिन बाद ही प्रेमी संग भाग गई विवाहिता, गांव में पंचायत के बाद बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: विवाह के दस दिन बाद ही प्रेमी संग भाग गई विवाहिता, गांव में पंचायत के बाद बढ़ा विवाद
Sun, 01 Jun 2025 01:11 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:11 AM IST
सार
विवाह के अभी दस दिन ही पूरे हुए थे कि विवाहिता प्रेमी के साथ भाग गई। मामला संज्ञान में आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। गांव में पंचायत बैठी लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। ससुराल पक्ष शादी के खर्च की भरपाई की मांग कर रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता शादी के महज दस दिन बाद ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और गांव में पंचायत बैठाई गई। ससुराल पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की है। वहीं युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 17 मई को बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन शादी के दस दिन बाद ही युवती ने अपने कथित प्रेमी को फोन कर ससुराल बुला लिया और उसके साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी जब ससुराल पक्ष को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना युवती के मायके वालों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद युवती के परिजन सक्रिय हुए और बेटी को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। मामला गंभीर होता देख गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां ससुराल पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग रख दी। वहीं युवती ने स्पष्ट किया कि म्योरपुर में पढ़ाई के दौरान ही उसे अपने प्रेमी से लगाव हो गया था और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, युवक का भी कहना है कि युवती ने उसे खुद बुलाया था, इसलिए वह उसे लेकर आया। युवती के परिजनों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत म्योरपुर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।