फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman died due to deteriorating condition

Sonebhadra News: ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर विवाहिता की मौत

Thu, 02 Mar 2023 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman died due to deteriorating condition
दुद्धी। कस्बे में संचालित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बुधवार को ऑपरेशन के बाद महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। वाराणसी ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को वाराणसी से महिला का शव लेकर परिवार के लोग दुद्धी नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था। यह देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मृतक प्रमिला देवी (35) पत्नी राजकुमार निवासी परासी अनपरा का दुद्धी में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार को बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। अचानक हालत बिगड़ने पर मरीज को लेकर राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल गए, फिर वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। मगर वाराणसी पहुंचने से पहले रास्ते में विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के पति राजकुमार ने बताया कि मृतका का मायका म्योरपुर में है, कुछ समय से मायके में रह रही थी और बच्चेदानी की समस्या थी। इसी बीच उसी क्षेत्र की आशा ने कहा कि दुद्धी में ही ऑपरेशन करा देंगे। ऑपरेशन के लिए 23 हजार रुपये की मांग की गई। इसमें 14 हजार जमा भी कर दिया। बुधवार को ऑपरेशन हुआ और रात में उसकी हालत खराब होने लगी तो राबर्ट्सगंज भेज दिया। वाराणसी पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई में पुलिस जुट गई। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed