फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman attacked with sharp weapon, serious

Sonebhadra News: धारदार हथियार से विवाहिता पर किया हमला, गंभीर

Sat, 07 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman attacked with sharp weapon, serious
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव में शनिवार को एक युवक ने महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीएचसी घोरावल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धीरेंद्र पुत्र पन्नालाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर के बगल में उसके चाचा जगदीश का घर है। शनिवार की भोर में गुड्डी (35) पत्नी जगदीश को राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर निवासी मनोज ने घर से कुछ दूरी पर स्थित पीपल के पेड़ के पास बुलाया। मनोज की ननिहाल बेलवनिया गांव में ही है। पीपल के पेड़ के पास उन दोनों में कुछ विवाद हुआ। इसी दौरान मनोज ने गुड्डी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गुड्डी के गले और शरीर के कुछ अन्य भागों में गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम उसे एंबुलेंस से घोरावल सीएचसी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डी को रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया किमहिला का उपचार वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। धीरेंद्र की तहरीर पर मामले में हमले के आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed