{"_id":"6706be5703945b0c8902b336","slug":"marriage-was-to-take-place-in-the-pavilion-three-girls-turned-out-to-be-minors-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119074-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मंडप में होनी थी शादी, तीन लड़कियां निकलीं नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मंडप में होनी थी शादी, तीन लड़कियां निकलीं नाबालिग
विज्ञापन
चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के रामलीला मंच पर श्रीराम-सीता विवाह के दौरान चार जोड़ी कन्याओं की शादी होनी थी। विवाह के दौरान तीन कन्याएं नाबालिग निकलीं।
सूचना पर पहुंची टीम ने सभी के जन्म प्रमाणपत्र की जांच और तीन कन्याओं के पास आधार कार्ड न होने की वजह से उनकी शादी रोक दी गई। रामलीला मंच पर सिर्फ एक गरीब कन्या की शादी कराई गई।
बीते कई साल से आदर्श रामलीला समिति गुरमा की तरफ श्रीराम-सीता विवाह वाले रामलीला मंचन के दौरान गरीब कन्या की शादी कराई जाती है। इस साल चार निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह करने की रस्म पूरी करने वाले थे।
इसमें केवल एक ही गरीब कन्या का विवाह संपन्न हो सका। तीन कन्या नाबालिग घोषित हुईं। रामलीला मंच पर कौशल्या पुत्री शिवचरन निवासी डाला से अजय पुत्र शिवमूरत निवासी मकरीबारी सोनभद्र का ही सिर्फ विवाह हुआ।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ रहे। विवाह के बाद दान दक्षिणा के साथ गरीब कन्या को नगद उपहार देकर विदा किया गया। संचालन पूर्व चेयरमैन मो. सैयद कुरैशी ने किया।
इस मौके पर तेजधारी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गौतम यादव, मीनू चौबे, मुलायम यादव, आदर्श गुप्ता, लालब्रत यादव, संतोष सिंह, राजीव मिश्रा आदि रहे।