फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maoist prisoner get family accommodation, pension

बंदी नक्सलियों के परिवार को मिलेगा आवास, पेंशन 

Tue, 31 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 31 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
जेलों में बंद नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की प्रशासन ने एक बार फिर पहल शुरू की है। प्रशासन ने नक्सलियों के परिवार के सदस्यों को लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन देने का निर्णय लिया है। डीएम ने नक्सलियों की लिस्ट तैयार कराई है और ब्लॉकवार खंड विकास अधिकारियों को उसके सत्यापन का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


सरकारों ने नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं। पुलिस ने भी जहां कई कुख्यात नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया, वहीं कई खतरनाक नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया। इसमें कमांडर रहे मुन्ना विश्वकर्मा, रामसजीवन ऊर्फ गुरुजी, राहुल और संगीता ऊर्फ नीलम के साथ ही कई अन्य नक्सली प्रदेश के विभिन्न जेलों में कैद हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने इन नक्सलियों का समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को डा. राम मनोहर लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासन ने राबर्ट्सगंज ब्लाक से मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र तिलक निवासी कम्हारडीह, चोपन ब्लॉक से प्रभु चेरो पुत्र शिवई, बुल्लू पुत्र रामसदीन, राहुल पुत्र पंचू, सुखलाल पुत्र फागुन, भागवत पुत्र सोनू, महेंद्र पुत्र सोनू सभी निवासी कन्हौरा, दया पुत्र बिरजू और शिवमूरत गिरि पुत्र जयराम गिरि निवासी पकरी, नगवां ब्लॉक से महेंद्र खरवार,
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू, रामनरेश, राजकुमार धांगर, महेश्वर यादव, नंदू खरवार, दुद्धी ब्लॉक से गिरधर गोपाल ऊर्फ गोपी जी, चतरा  ब्लॉक से संगीता ऊर्फ नीलम, रामसजीवन ऊर्फ गुरुजी तथा बभनी ब्लॉक से राजू गोड़ को चिह्नित किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को इन नक्सलियों के परिवारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed