{"_id":"330027d0573d525eedcf5ea123e76e5e","slug":"maoist-meeting-of-police-laughed-sleep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने बैठक कर पुलिस की उड़ाई नींद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने बैठक कर पुलिस की उड़ाई नींद
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Thu, 28 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सीमा से सटे चिउटिया जंगल में बुधवार की रात कुख्यात नक्सली अजय राजभर की अध्यक्षता में नक्सलियों ने बैठक की। इसमें नक्सलियों ने यूपी में घट रही साख को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया।
इसकी भनक लगते ही पुलिस महकमा एलर्ट हो गया। एसपी शिव शंकर यादव ने सीमावर्ती इलाकों में आधुनिक असलहों लैस सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल फोर्स को एलर्ट कर दिया है।
सूत्रों की मानें तो जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के सासाराम जिले के चिउटिया थाना अंतर्गत चिउटिया जंगल में नक्सली अजय राजभर की अध्यक्षता में 30 से 35 की संख्या में नक्सलियों ने बैठक कर यूपी में एक बार भी खुद की ताकत का एहसास कराने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
नक्सल इलाकोें के बेरोजगारों को लालच देकर संगठन में शामिल करने की योजना बनी। इसकी जानकारी गुरुवार को होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल रामयज्ञ यादव खुफिया से इसकी सूचना मिली है, इसके बाद से नक्सल क्षेत्रों में मौजूद सभी थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात फोर्स को एलर्ट कर दिया गया है। प्रभारियों कोे सीआरपीएफ और पीएसी के साथ जंगलों में सघन कांबिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए बार्डर पर सतर्कता बरती जा रही है।